Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चेतना सेवा समिति ने शुुरू किया गौ सेवा अभियान

चेतना सेवा समिति ने शुुरू किया गौ सेवा अभियान

2016-10-09-3-sspjs-skcफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति जनपद फिरोजाबाद द्वारा अष्टमी के पर्व पर गौ सेवा अभियान का राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला फिरोजाबाद में गौ माता को पालक खिलाकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौमाता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। गौ सेवा एक पुनीत सेवा है। समिति द्वारा भारतवर्ष में हर जनपद में एक गौमाता गोद ली जायेगी। इसी श्रंखला में फिरोजाबाद में एक गौमाता की सेवा का संकल्प लिया गया। मनीष गुप्ता ने बताया कि दस अक्टूबर 2016 को आगरा इकाई द्वारा बल्केश्वर गौशाला, आगरा में भी गौमाता की सेवा का कार्यक्रम शुरू किया जायेगा। अभियान में जिलाध्यक्ष अनीष अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, नन्दकिशोर वर्मा, अनूप गुप्ता, विष्णुदयाल अग्रवाल, विमल गुप्ता, गणेश बघेल, पारस गुप्ता आदि उपस्थित रहे।